Uncategorized

सुन्दरकाण्ड पाठ से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं श्रीहनुमानजी महाराज : अनिरुद्धाचार्य महाराज

सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में मां सीता रसोई के सौजन्य से श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा प्रमुख समाजसेवी “पंजाब रत्न” बहिन मनप्रीत कौर (लुधियाना) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुंदर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया।जिसमें कई प्रख्यात सन्तों, विद्वानों, धर्माचार्यों एवं तमाम भक्तों-श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष व विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ सभी बाधाओं को दूर करने वाला है।इस पाठ को करने से श्रीहनुमानजी महाराज शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
भगवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री एवं प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज भक्ति शिरोमणि हैं।कलिकाल में श्रीहनुमानजी की आराधना के बिना भगवान श्रीरामजी की भक्ति प्राप्त कर पाना असम्भव है।
मां सीता रसोई की संचालिका “पंजाब रत्न” बहिन मनप्रीत कौर (लुधियाना) एवं प्रबंधक आचार्य अंशुल पाराशर ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज समस्त सद्गुणों की खान हैं। उनमें वीरता, स्वामी भक्ति, बुद्धि-ज्ञान आदि का भंडार है। जो व्यक्ति जिस कामना से उनकी पूजा-अर्चना करता है,उसकी कामना वे निश्चित ही पूर्ण करते हैं।
कार्यक्रम में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के अध्यक्ष अशोक व्यास, बागेश्वर धाम के परम् लाडले आचार्य रोहित रिछारिया, आचार्य बद्रीश महाराज, धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री, आचार्य विमल कृष्ण पाठक, आचार्य शिवम साधक, आचार्य अश्विनी मिश्रा, आचार्य श्रीराम मुद्गल, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री,श्याम सुन्दर ब्रजवासी, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, सन्त रामदास महाराज (अयोध्या), आचार्य अंकित कृष्ण शास्त्री, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, चैतन्य किशोर कटारे, स्वामी रामशरण शर्मा, स्वामी प्रेमशरण शर्मा, आचार्य मुकेश मोहन शास्त्री, आचार्य घनश्याम दुबे, धर्मवीर शास्त्री, प्रियाशरण भक्तमाली, बाल व्यास ध्रुव शर्मा एवं आचार्य विपिन बापू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।संचालन आचार्य सुमंत कृष्ण महाराज ने किया।धन्यवाद ज्ञापन व आभार व्यक्त आचार्य अंशुल पाराशर ने किया। बहिन मनप्रीत कौर ने आयोजन में उपस्थित सभी महानुभावों को कंबल सप्रेम भेंट किए।
कार्यक्रम का समापन सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel