देवरहा बाबा आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ

देवरहा बाबा आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ।

सेंट्रल ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

वृन्दावन : यमुना पार क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसमें आश्रम के अध्यक्ष योगीराज देवदास महाराज (बड़े सरकार) ने देश के विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्त-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया।श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का विश्राम महामंत्र के संगीतमय सामूहिक गायन के साथ हुआ।साथ ही वृहद विष्णु महायज्ञ भी आयोजित किया गया। जिसमें तमाम संतों, विप्रों एवं भक्तों व श्रृद्धालुओं ने आहुतियां डाली। तत्पशचात संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा भी हुआ।जिसके अंतर्गत 500 से भी अधिक व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संत शिवदत्त प्रपन्नाचार्य महाराज,वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर महंत राजेंद्र पुरी ने किया नमन

Fri Apr 14 , 2023
भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर महंत राजेंद्र पुरी ने किया नमन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement