श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुआ कौशल मंथन

विश्व युवा कौशल दिवस पर हुआ समारोह का आयोजन, विभिन्न कौशल विशेषज्ञों ने की शिरकत।

पलवल, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में कौशल विशेषज्ञ इस आयोजन में सम्मिलित हुए और उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में कौशल विकास पर मंथन किया। स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट रिलेशन्स इंगेजमेंट द्वारा आयोजित।
इस आयोजन का हिस्सा बने विद्यार्थियों ने विश्व युवा कौशल दिवस के विषय में प्रश्नोत्तरी के झटपट उत्तर देकर सबका मन मोह लिया।
15 जुलाई पूरी दुनिया में विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में इस उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यतिथि के रूप में पहुंची ऑटोडेस्क की वरिष्ठ प्रबंधक संगीता गर्ग ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भारत ही नहीं बल्कि देश की सीमाओं से बाहर भी कौशल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह अपने आप में अनोखा विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह कौशल को समर्पित है। संगीता गर्ग ने कहा कि ज्ञान का व्यवहारिक रूप से क्रियान्वयन करना ही कौशल है। पूरी दुनिया में इसी की मांग है। देश और दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्यूटी वेलनेस और क्राफ़्ट्समैन जैसे क्षेत्र में रोजगार की अथाह संभावनाएं हैं। संगीता गर्ग ने विद्यार्थियों से कौशल के संदर्भ में विभिन्न प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों ने इस प्रश्नोत्तरी में अपने ज्ञान का परिचय दिया।
अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने कहा कि तकनीक के इस दौर में कौशल का आयाम बड़ा होता जा रहा है। विद्यार्थियों को नए-नए कौशल सीखने की जरूरत है।
स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज़ के डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने कहा कि आधुनिक दौर में स्किल सेट से ही आगे बढ़ा जा सकता है। स्किल फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उद्योग की मांग के अनुरूप स्किल जरूरी है। स्किल अब रोजगार की पहली अनिवार्यता है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने विद्यार्थियों को अपना ज्ञान क्रियान्वित रूप में लाने को प्रेरित किया। उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन के उप निदेशक अमीष अमेय, डिप्टी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया सहित काफ़ी संख्या में कौशल विशेषज्ञ, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रेजेंटेशन देती मुख्यतिथि संगीता गर्ग व कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय में सेवा ट्रस्ट यूके ने वितरित की प्लेटीफॉल्ट टैबलेट

Wed Jul 16 , 2025
पदाधिकारियों ने कुलपति व कुलसचिव से की शिष्टाचार भेंट। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान (अस्पताल) में सेवा ट्रस्ट यूके के प्रतिनिधियों द्वारा मरीजों को प्लेटीफॉल्ट टैबलेट वितरित की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य […]

You May Like

advertisement