स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, नगर निगम ने एडटेक एजेंसी को भेजा नोटिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 5 नवंबर 2024 को एड टेक प्रिंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से मल्टी लेवल कार पार्किंग (33 कार स्पेस), फूड कोर्ट परिसर और लाइट एंड साउंड शो के संचालन का अनुबंध किया था। एग्रीमेंट के मुताबिक परियोजना तीन माह में पूरी होनी थी, लेकिन अब 11 माह बीत जाने के बाद भी न तो पार्किंग तैयार हो सकी है और न ही फूड कोर्ट शुरू हो पाया।
नगर निगम को मिलने वाली सात लाख 98 हजार रुपये की क्वार्टर लाइसेंस फीस भी अब तक जमा नहीं की गई है। परियोजना में लगातार हो रही देरी और वित्तीय अनियमितता को लेकर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
स्मार्ट सिटी के सीईओ संजीव मौर्य ने एड टेक प्रिंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर बकाया धनराशि जमा करने और निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं किया गया तो फर्म की जमानत राशि जब्त कर अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा तथा कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। फर्म को तीन माह में निर्माण कार्य पूरा कर परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करना था।
एडटेक प्रिंट एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के राजीव तनेजा ने कहा कि हमें स्मार्ट सिटी की ओर से अभी तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस मिलने के बाद अग्रिम धनराशि जमा करा दी जाएगी। करीब छह माह पूर्व नगर आयुक्त ने स्थल का निरीक्षण किया था, जिन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया था। हम सभी नियमों का पालन करेंगे। हमारा जब एग्रीमेंट हुआ था। इसके बाद से लगातार हम वहां काम कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में तीन दिनी मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Sat Oct 25 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में तीन दिनी मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापनएम्स रायबरेली ने राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 22 से 24 अक्टूबर, 2025 तक मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य एम्स रायबरेली के भीतर आंतरिक क्षमता निर्माण और प्रमाणित कर्मयोगी प्रशिक्षकों […]

You May Like

advertisement