समाज सेवा ही जीवन का कर्तव्य : महंत राजेंद्र पुरी

समाज सेवा ही जीवन का कर्तव्य : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत राजेंद्र पुरी का रोहटी में हुआ स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी लगातार व्यक्तिगत तौर कुरुक्षेत्र जिला के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के दुःख सुख सांझा कर रहे हैं। ग्रामीण भी संतों को अपने बीच पाकर जीवन को धन्य मान रहे हैं। कुरुक्षेत्र के दर्जनों गांवों के बाद महंत राजेंद्र पुरी गांव रोहटी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस मौके पर गांव वासियों ने भी महंत राजेंद्र पुरी का जोरदार स्वागत किया तथा फूल मालाओं से अभिनंदन किया। इस मौके पर गांव वासियों ने महंत राजेंद्र पुरी की समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए महंत से लोकसभा कुरुक्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की अपील कर डाली। महंत राजेंद्र पुरी ने भी कहा कि आज के माहौल का देखते हुए धर्म और समाज के सेवा के साथ राजनीति होनी चाहिए। उनकी तो हमेशा लोगों की सेवा करने तथा धर्म की रक्षा की भावना रहती है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र वैसे भी तीर्थों की संगम स्थली एवं गीता की जन्मस्थली है। ऋषि मुनियों ने भी इसी धरती पर मानव कल्याण के लिए तप किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जन सेवा के लिए ही समर्पित किया हुआ है। वह लोगों की सेवा में खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। जग ज्योति दरबार की जैसी प्रेरणा होगी समाज कल्याण के लिए जुटे रहेंगे। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र उनका घर है। इस मौके पर उन्होंने रोहटी गांव के जगतार सिंह की सुपुत्री के विवाह में नवदम्पति को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर रवि, रमेश पाल, राजबीर, यासीन, संजीव, मलकियत इत्यादि मौजूद रहे।
ग्रामीणों के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया विधि विभाग के ई-न्यूज लैटर का विमोचन

Wed Sep 28 , 2022
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया विधि विभाग के ई-न्यूज लैटर का विमोचन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को विधि विभाग के ई-न्यूज लैटर का विमोचन किया।इस मौके पर बोलते हुए कुलपति […]

You May Like

advertisement