श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सोम प्रदोष पूजन

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सोम प्रदोष पूजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
प्रदोष पूजन करने से मिलती है भगवान शिव की विशेष कृपा : महंत जगन्नाथ पुरी।
 
कुरुक्षेत्र, 5 दिसम्बर : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गांव जलबेहड़ा की सरपंच रीना शर्मा पति राजेश शर्मा, संजू देवी, सुशील शर्मा, कृष्ण चंद शर्मा, संदीप शर्मा, अशोक शर्मा, राजू शर्मा, सावित्री शर्मा व शिजा शर्मा इत्यादि ने सोम प्रदोष का पूजन किया एवं पवित्र शिवलिंग पर अभिषेक करते हुए सर्वकल्याण की कामना की। पूजन के उपरांत विधिवत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सोम प्रदोष पूजन व व्रत की बहुत महिमा है। भोलेनाथ की कृपा से बड़ी से बड़ी मुश्किल भी टल जाती है। उन्होंने बताया कि सोम प्रदोष पूजन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी अमर दास, स्वामी सीताराम, मयूर गिरि, भाना राम व बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।  
महंत जगन्नाथ पुरी के साथ श्रद्धालु प्रदोष पूजन करते हुए तथा नदी में पूजन उपरांत विसर्जन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम संस्थाओं द्वारा ब्रह्मसरोवर पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

Mon Dec 5 , 2022
जयराम संस्थाओं द्वारा ब्रह्मसरोवर पर चलाया जाएगा सफाई अभियान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम संस्थाओं का सफाई अभियान 7 दिसंबर से। कुरुक्षेत्र, 5 दिसम्बर : गीता जयंती महोत्सव 2022 के समापन के उपरांत अब ब्रह्मसरोवर पर श्री जयराम विद्यापीठ एवं उसकी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग […]

You May Like

Breaking News

advertisement