ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विशेष वार्तालाप

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बच्चों को स्ट्रेस-फ्री परीक्षा देने पर जोर।

कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र में फाइनल एग्जाम से पहले बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा के प्रति उनके तनाव को कम करने के उद्देश्य से एक विशेष संवाद सत्र आधारित पी टी एम (अध्यापक-अभिभावक बैठक) आयोजित की गई इस बैठक में प्रिंसिपल डॉ० सुमिता ठाकुर, शिक्षक-गण और अभिभावक शामिल हुए। डॉ० सुमिता ठाकुर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता और शिक्षकों का सहयोगात्मक रवैया बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों पर अत्यधिक दबाव न डालें, बल्कि उनकी क्षमताओं को पहचानते हुए उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा, “परीक्षा सिर्फ ज्ञान का आंकलन नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक अवसर भी है।”
इस संवाद सत्र ने बच्चों के प्रति एक सहायक और प्रेरणादायक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया, जिससे वे न केवल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में करें बढ़ चढ कर मतदान : नेहा सिंह

Sun Mar 2 , 2025
मतदाता शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में करें बढ़ चढ कर मतदान : नेहा सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही कर सकते है मताधिकार का उपयोग, साथ लाना होगा फोटो युक्त पहचान पत्र। कुरुक्षेत्र 1 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने मतदाताओं से आह्वान […]

You May Like

advertisement