वाहन चालकों, स्कूली छात्रों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रदान करने पर दिया विशेष जोर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यातायात माह का भव्य शुभारंभ रिजर्व पुलिस लाईन्स, बरेली में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए0डी0जी़ महोदय आईपीएस श्री रमित शर्मा, एडीजी जोन, बरेली एवं ड़ीआईजी महोदय अजय साहनी, डीआईजी रेंज,बरेली के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में श्री अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली द्वारा वाहन चालकों, स्कूली छात्रों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात माह के दौरान माह नवंबर में जागरूकता रैलियां, सेमिनार एवं विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।
कार्यक्रम की शुरुआत एक जागरूकता रैली से हुई, जिसमें एसपी नोर्थ, एसपी सिटी, एसपी साउथ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी व स्कूल के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न एनजीओ के लोग, व्यापाल मण्डल के लोग, ट्रांसपोर्ट संचालक शामिल हुए। रैली को मुख्य अतिथि महोदय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस माह के दौरान यातायात नियमों के पालन करने हेतु जनता से अपील है कि सड़क सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम सभी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्लब की सदस्य निर्देशिका का हुआ विमोचन

Sun Nov 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत क्लब की सदस्य निर्देशिका पुस्तिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया तथा सेवा सहायता के अंतर्गत दो कन्याओं को शादी में जरूरत का सामान तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement