श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ, ऋषि मारकंडेय और सूर्य भगवान की हुई विशेष आराधना

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ, ऋषि मारकंडेय और सूर्य भगवान की हुई विशेष आराधना।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सावन पूजन से भगवान शिव विशेष कृपा करते हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र,20 अगस्त : रविवार को मारकंडा नदी के तट पर भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय की तप स्थली श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भगवान भोलेनाथ, ऋषि मारकंडेय और सूर्य भगवान की विशेष आराधना की गई। संत महापुरुषों के साथ अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने यजमान हरनेक सिंह, अक्षित सैनी, ओजस्वी सैनी, रश्मि सैनी, पायल, संजना, मानव, मयंक, छवि, जागृत, नीरज, पूनम शर्मा, शीतल, स्नेहा, संजीव कुमार, पूनम तलवाड़, संतोष सैनी, संजू, नेहा, मीना, रोहित, रमन, प्रकाशो व अनु इत्यादि का पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करवाया।
पार्थिव शिवलिंग अभिषेक सम्पन्न होने के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। रविवार के सावन पूजन में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, भाना सिंह, बिल्लू पुजारी, रविकांत इत्यादि भी शामिल हुए।
पार्थिव शिवलिंग अभिषेक एवं पूजन करते हुए शिव भक्त तथा पूजन के उपरांत विसर्जन के लिए जाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय सेवा भारती एव सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चकित्सा शिवर कुष्ट आश्रम बागी रोड में किया गया आयोजित

Sun Aug 20 , 2023
*राष्ट्रीय सेवा भारती एव सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित निशुल्क चकित्सा शिवर कुष्ट आश्रम बागी रोड में किया गया आयोजित* फिरोजेपुर 20 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= राष्ट्रीय सेवा भारती एव सेवा परमो धर्म ट्रस्ट के सहयोग से समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement