खेल मंत्री एवं कुलपति ने मशाल प्रज्वलित कर खेल उमंग का किया उद्घाटन

प्रतियोगी जीते तो विनम्र रहे, हार पर हताश न हो
….प्रो. संजीव कुमार
सुविवि में प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी को खेल मंत्री ने सराहा,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित ओपन ऑडिटोरियम में खेल उमंग का भव्य उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार तथा अन्य मंचासीन अतिथियों प्रो. सुचिता , प्रो. प्रशांत एवं कुलसचिव ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पणकर तथा विधिवत दीप प्रजज्वलित कर किया। इसके पूर्व मंत्री जी के आगमन पर उनकी आगवानी वि. वि. के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने किया। फिर शुरू हुआ विभिन्न आयोजन का सिलसिला। मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व ललित कला संकाय के छात्रों द्वारा प्रथम वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री जी के कर कमलों से हुआ। वि. वि. के कुलपति प्रो. संजीव कुमार तथा संकाय के प्राध्यापकों डॉ. सत्यम, डॉ. अजीत, डॉ. गुलशन ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, कलाकृतियों की विषयवार वस्तु ,तकनीकी एवं रचनात्मक की जानकारी डॉ. सत्यम ने अतिथियों को दी। प्रदर्शनी के अवलोकनोंपरांत मंत्री जी ने छात्रों की कलाकृति को खूब सराहा।
वि. वि. के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज परिसर में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के खेल प्रतिभागी छात्र विभिन्न परिधानों में सर्वप्रथम उद्घाटन समारोह में शिरकत किए। आयोजन की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वि. वि. की बेटियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कुलपति जी ने मुख्य अतिथि को वि. वि. का प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया, अपने शुरुआती संबोधन में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रशांत राय ने खेल उमंग आयोजन एवं उसके उद्देश्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. अभय ने संस्कृत में हनुमान चालीसा का पाठ किया। विश्वविद्यालय की छात्रा द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कर महफिल लूट ली।
मुख्य अतिथि मा. खेल मंत्री ने अपने संबोधन में इस भव्य आयोजन के लिए आमंत्रित करने हेतु कुलपति व सुविवि परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो विजेता एवं उपविजेता बनेंगे उनको बधाई, जो आंशिक कमियों से असफल हो जाते हैं वे यह संकल्प लेकर जाएं कि भविष्य में बेहतर करके गोल्ड मेडल प्राप्त करूंगा। सीमित संसाधनों में इतने भव्य आयोजन के लिए उन्होंने कुलपति जी के नेतृत्व को सराहा। मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा खेलो इंडिया खेलो बजट में 7 गुना वृद्धि से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हो या हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी ने खेल को प्रोत्साहित करने का यथासंभव प्रयास शुरू कर दिया है। सभी सांसदों से खेल प्रतिभागों को निखारने के लिए अनुरोध किया गया। मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत स्तर तक खेल के विस्तार के लिए प्रोत्साहन राशि आवंटित कर दी गई है। प्रदेश के 826 विकास खंडों को खेल का मैदान एवं उसमें खेल के भव्य आयोजन हेतु निर्देशित किया जा चुका है। 10 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जा चुका है, प्रत्येक मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा तथा 40 मिनट का खेल प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओं में अनिवार्य किया गया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने मेडल लाओ सरकारी नौकरी पाओ का नारा देकर नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया।
वि. वि. के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहां की खेल उमंग कार्यक्रम में खेल मंत्री महोदय द्वारा विश्वविद्यालय को हर संभव मदद देने का आश्वासन हमें ऊर्जा प्रदान करता है ।मंत्री जी पूर्वांचल की धरा से ही हैं इसलिए उम्मीद भी हम सभी को ज्यादा है। अब पढ़ने लिखने के साथ खेलकूद वाले भी नवाब बनते हैं। मंत्री जी ने सही कहा है कि खेलोगे कूदोगे तब भी मिलेगा रोजगार । युवा पीढ़ी खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ,निश्चित ही स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। हलांकि नव स्थापित वि. वि. अभी चलना प्रारंभ किया है आप सभी के समर्थन से मैं विश्वास दिलाता हूं की विश्वविद्यालय राष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान बनाएगा जिस पर पूर्वांचल के लोग नाज करेंगे ।अभी एक माह पूर्व ही युवा तरंग, व विज्ञान मंथन के सफल आयोजन के उपरांत खेल उमंग निश्चय ही मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि मोबाइल से दूर रहकर कुछ घंटे फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें। सकारात्मक ऊर्जा का स्वयं संचार होगा। जो प्रतिभागी किसी कारणों से कुछ पीछे रह जाते हैं वह संकल्प सिद्धि के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति करने का प्रयास करें।
कार्यक्रम के अंत में चंदेश्वर पीजी कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ. रामाश्रय शर्मा एवं खेल अधिकारी डॉ. सिराज अहमद को मंत्री जी ने सम्मानित किया। फिर एनसीसी के कैडेट एवं वि. वि. रॉबर्स रेंजर्स टीम के सहयोग से खेल मंत्री श्री गिरीश चंद्र एवं विश्वविद्यालय के कुलपति ने मशाल प्रज्वलित कर तीन दिवसीय खेल उमंग कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया। तदोपरांत मंत्री जी द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। शुरुआती खेलों में रस्साकशी यानी टग आँफ वार में विवि की टीम व मालताडी पीजी कॉलेज की टीम में मुकाबला हुआ जिसमें मालताड़ी 2-1 से विजयी रही।
अंत में कुलसचिव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु निर्धारित स्थान पर जाने का अनुरोध किया । कार्यक्रम में सह-संयोजक प्रो. अमरजीत, प्रो. हरिलाल, प्रो. अर्पिता, प्रो. अभिमन्यु , प्रो. अरुण, प्रो. दिनेश डॉ. युगांत डॉ. पंकज, डॉ, सफी, डॉ. प्रवेश, डा. जयप्रकाश के अतिरिक्त कुलपति जी के निजी सहायक भूपेंद्र व विपिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ वैशाली व डॉ निधि ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि. वि. आजमगढ़ मो नं 9452 445878



