श्री पंचायती बड़ा उदासीन आखाड़ा में श्रीचंद महाराज का 531वां प्रकटोत्सव मनाया

श्री पंचायती बड़ा उदासीन आखाड़ा में श्रीचंद महाराज का 531वां प्रकटोत्सव मनाया।

संतों ने सामूहिक रुप से की सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण की मंगल।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 2 सितम्बर :
महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मन्दिर शेख चिली मकबरे के निकट स्थित बड़ा उदासीन अखाड़ा में श्रीचंद जी महाराज का 531वां प्रकटोत्सव महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उमड़े संतों, महंतों व श्रद्धालुओं ने संत समाज की मर्यादा के अनुसार श्रीचंद जी महाराज का पूजन-वंदन व आरती में भाग लिया, तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा व धर्म तथा संस्कृति व सनातन पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से पहुंचे हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुभाष सुधा ने पूजन में भाग लिया।
बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत महेश मुनि महाराज ने बताया कि श्रीचंद जी महाराज जोकि इस अखाड़े के ईष्ट हैं का प्रकटोत्सव संपूर्ण भारत व विश्व में जहां भी उदासीन संप्रदय के संत महापुरुष रहते हैं वहां बड़े उल्लास से आयोजित किया जाता है। अखाड़ा के मन्दिर में श्रीचंद महाराज का अभिषेक पूजन करके संतों व ब्राह्मणें को भोजन कराया गया । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दुरभाष के माध्यम से सभी को श्रीचंद महाराज जी के प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दी। श्रीचंद चौक पर महंत महेश मुनि के सान्निध्य में पुष्पार्पित किए गए तथा विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर पहुंचे सभी संतों ने सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण की कामना करते हुए सामूहिक रूप से आरदास की। अखाड़ा परिसर में प्रातः हवन किया गया जिसमें सभी की मंगलकामना हेतु मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डाली गई।
इस मौके पर श्री पंचायती अखाडा महानिर्वाणी के श्रीमहंत बंसीपुरी जी महाराज, श्रीमहंत रेशम सिंह जी निर्मल अखाड़ा, महंत जगतार सिंह, महंत गुरुभक्त दास सिंह, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत ईश्वर दास, ब्रह्मचारी सत्यवान जयराम आश्रम, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत चंद्र प्रकाश दास पिहोवा, महंत राम अवतार दास, महंत विशाल दास, महंत शांति दास, स्वामी हरिओम दास, महंत महेश पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी गोविंदानंद आश्रम पिहोवा, महंत देवी शरण दास, महंत मंगल मुनि, महंत गणेश दास, महंत गोपाल दास, पं. राजेन्द्र पराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष तजेन्द्र सिंह, पार्षद कवि बजाज, पार्षद मनिन्द्र छिंदा, डीपी चौधरी, पार्षद गौरव भट्ट, मदन मोहन छाबड़ा, उपेन्द्र सिंघल, महंत ठाकुर दास, नरेन्द्र शमां आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकजुट भारत हमेशा अजेय हैडॉ. राज नेहरू : संस्थापक कुलपति, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एवं मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी

Wed Sep 3 , 2025
चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हाल ही में हमें स्मरण कराया कि “सामंजस्य में जीना हमारी संस्कृति है”। उन्होंने कहा कि सहस्राब्दियों की विविधताओं के बावजूद अखंड भारत के लोग 40,000 वर्षों से एक ही डीएनए साझा करते आए हैं। उनका संदेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement