महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के मिलेंगे 5 लाख रुपये, 10 दिसम्बर तक करें आवेदन: विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 12 दिसम्बर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया जाएगा। इन अवार्डों को पाने की इच्छुक महिलाएं 10 दिसम्बर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कुरुक्षेत्र के कार्यालय में और 15 दिसम्बर तक निदेशालय महिला एवं बाल विभाग के पास आवेदन कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह अवार्ड हरियाणा की महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तौर पर 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और महिलाओं के लिए काम किया हो। प्रासंगिक क्षेत्र में नामांकित महिला की उपलब्धि स्पष्ट और अच्छी तरह से प्रलेखित होनी चाहिए। आवेदक महिला नामांकन की तिथि को जीवित होना चाहिए। नामांकित महिला की उपलब्धि को सत्यापित किया जाना वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन के अधीन होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो काफी संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों के बाद जीवन की मुख्यधारा में आई है। चयन के लिए एकमात्र मानदंड प्रदर्शन और महिलाओं के लिए उनका समर्पण होगा। नामांकित महिला को संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस, उपायुक्त को निर्धारित आवेदन प्रपत्र पर एक शपथ पत्र के साथ घोषणा के साथ आवेदन करना चाहिए कि उसके संस्थान के खिलाफ किसी भी फोरम, विभाग, न्यायालय आदि में जांच के लिए कुछ भी लंबित नहीं है और किसी भी गलत के मामले में भविष्य में गलत सूचना, कुप्रबंधन पाये जाने पर पुरस्कार एवं धनराशि प्रशासन को वापिस कर दी जाएगी ।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपये की राशि, इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत एक लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के तहत एक लाख रुपये की राशि, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये की राशि, एएनएम, नर्स, महिला एमपीडब्लयू के तहत 21 हजार रुपये की राशि और महिला खिलाड़ी के तहत 21 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सरकारी कर्मचारी के तहत 21 हजार रुपये की राशि, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड के तहत 21 हजार रुपये की राशि और महिला उद्यमी के तहत 21 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कमरा नंबर 214, लघु सचिवालय, पुरानी इमारत, प्रथम तल पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन पर भी संपर्क किया जा सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शीतलहर के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निगरानी व जनजागरूकता तेज

Fri Dec 12 , 2025
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने बताया कि जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहा है। सभी सीएचसी/पीएचसी को ओपीडी में सर्दी, खाँसी, बुखार तथा साँस लेने में मुश्किल वाले मरीजों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने […]

You May Like

advertisement