ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया का किया अभिनंदन

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया का किया अभिनंदन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 11 जून : ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की हरियाणा प्रदेश इकाई व जिला इकाई के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक आज प्रदेश कार्यालय सेक्टर 17 में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी वालिया को संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किये जाने पर प्रदेश एवं जिला कुरुक्षेत्र इकाई द्वारा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अश्वनी वालिया का फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर बड़ी गर्म जोशी से सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक ने की। वालिया की इस नियुक्ति से हरियाणा के पत्रकार जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है । प्रदेश भर के पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने वालिया को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर अश्विनी वालिया ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, उन्हें केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान भी मिलना चाहिए। वहीं ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वालिया के नेतृत्व में पत्रकारों की समस्याओं का समाधान और अधिकारों की रक्षा सशक्त रूप से हो पाएगी। प्रदेशभर से अश्विनी वालिया को मिलकर व फोन पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है और उम्मीद जताई जा रही है कि अश्वनी वालिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्ति संगठन की ताकत को और मजबूती देगी। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर मलिक, संरक्षक सुशील शर्मा, मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, उपाध्यक्ष देशराज भटनागर, जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, महासचिव गुलशन कुमार ग्रोवर, संगठन मंत्री अनिल वर्मा, वैद्य पं. प्रमोद कौशिक, संजीव गोयल, राजकुमार कौशिक, अजय शर्मा, राजेंद्र स्नेही, हरिदास चिनालिया, कुलवंत सिंह बग्गा, अरविंद, अमित गर्ग, गुरदीप सिंह, सुनील वधवा इत्यादि सभी ने मिलकर अश्वनी वालिया जी को बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वालिया जी को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर फूल माला पहनकर स्वागत करते संघ के अधिकारी गण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं ने अंधविश्वास, पाखण्ड को समाप्त करने का संकल्प लिया

Wed Jun 11 , 2025
युवाओं ने अंधविश्वास, पाखण्ड को समाप्त करने का संकल्प लिया वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से भारतीय संस्कृति और वैदिक मूल्यों को आत्मसात कर रहे युवा। कुरुक्षेत्र 11 जून : गुरुकुल में चल रहे प्रान्तीय आर्यवीर दल शिविर में आज सभी आर्यवीरों का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement