राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

बलरामपुर, 21 फरवरी 2026/ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय के दो परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न होगी। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख  श्री जितेंद्र कुमार डहरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में बनाए गए 02 परीक्षा केन्द्र

राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। जिसके लिए जिले में 02 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमें कुल 717 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उक्त परीक्षा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1801) एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर (परीक्षा केन्द्र कोड-1802) में दो पालियों में (प्रथम पाली, प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 एवं द्वितीय पाली, दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) आयोजित होगी।

उड़नदस्ता टीम का गठन

आयोजित होने वाली पीएससी परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रवार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के लिए तहसीलदार बलरामपुर श्री सुनील कुमार गुप्ता को दल प्रभारी तथा उप निरीक्षक श्री अभिमन्यु सिंह की सदस्य के रूप में डयूटी लगाई गई है।

परीक्षार्थी आयोग के दिशा-निर्देशों का करें अवलोकन

परीक्षा के नोडल अधिकारी व अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया ने बताया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिये गये निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर ले। यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है तो वह स्वयं का दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं कोई भी एक पहचान प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित हो सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार का अनुचित साधन का प्रयोग करते पाये जाने पर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण नकल-रहित परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

Sat Feb 21 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के दो परीक्षा केन्द्रों-शासकीय पीएम श्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांकेर तथा शहीद रामकुमार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इन परीक्षा केन्द्रों में कक्षा 10वीं के हिंदी विषय की परीक्षा संचालित हो रही […]

You May Like

advertisement