कैथल में होगा ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण

कैथल में होगा ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ताऊ देवीलाल की जयंती पर कुरुक्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे कैथल : जसविंद्र खैहरा।

कुरुक्षेत्र, पिहोवा, 24 सितंबर : जननायक जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि 25 सितंबर को कैथल में ताऊ देवीलाल की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर जजपा के वरिष्ठ नेता डा. अजय सिंह चौटाला और उप-मुख्यमन्त्री दुष्यन्त चौटाला विशेष रूप से शिरकत करेंगे। डॉ. खैहरा पिहोवा हलके के गांव सारसा, भैंसीमाजरा व अन्य गांव में ग्रामीणों को हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। विभिन्न गांवों में पहुंचने पर डा. खैहरा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ताऊ देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है और ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। ताऊ देवीलाल हरियाणा की राजनीति व हरियाणा के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आदर्श माने जाते हैं। ताऊ देवीलाल द्वारा बुजुर्गों की पेंशन के रूप में लगाया गया 100 रुपए प्रति माह देने का पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। देवीलाल की सोच थी कि हर व्यक्ति सक्षम बने, बुजुर्गों का सम्मान हो और युवाओं को रोजगार मिले इस नीति के तहत उन्होंने हरियाणा व देश की राजनीति को बदलने का प्रयास किया और तभी आज भी उनके आदर्शों पर चलकर अनेक नेता राजनीति कर रहे हैं।
डॉ. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि प्रदेश में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में विकास की बहार आई हुई है। युवा वर्ग को रोजगार देने का भरसक प्रयास किया गया है। प्राइवेट कंपनियों में भी 75 प्रतिशत हरियाणा के युवाओं को आरक्षण देना बहुत बड़ी बात है जोकि आने वाले समय में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। गांव को भी शहरों की तर्ज पर बसाया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तर्ज पर सेक्टर काटे गए हैं ताकि हर ग्रामवासी को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सके और गांव का कोई भी व्यक्ति सुविधा पाने के लिए शहर की ओर रुख ना करें। सड़कों का सुधारीकरण किया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में एक गांव से दूसरे गांव को जोडऩे वाली सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा भी अनेकों कार्य ऐसे हैं जो कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में किए जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी: अंकिता भंडारी के साथ हुए पूरे घटनाक्रम से प्रदेश भर में आक्रोश का मोहाल,

Sat Sep 24 , 2022
हल्द्वानीबहन अंकिता भंडारी के साथ हुए घटनाक्रम से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। जिस प्रकार से इसमें भाजपा नेता के कुपुत्र की संलिप्तता बताई जा रही है, उससे यह स्पष्ट होता है की, वर्तमान सरकार माताओं वह बहनों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से असमर्थ है।अतः […]

You May Like

advertisement