सलोन रायबरेली:-सलोन में कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को सलोन तहसील में अर्जुन पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
सलोन रायबरेली:-सलोन में कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को सलोन तहसील में अर्जुन पासी
के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। देशभर में एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते हुए दाम की कीमत से जूझ रहे आम जनता को लाइन में लगने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व एसडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया, रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गया है जगह-जगह से सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी के सामने लंबी कतारों की खबरें मिल रही यह हाल तब है जब सरकार ने एलपीजी की 80-85 फ़ीसदी सप्लाई औद्योगिक क्षेत्र से घरेलू उपयोग के लिए भेजने का निर्णय लिया है पीसीसी की सदस्य किरन देवी ने बताया कि नोटबंदी और करोना संकट का सामना इस सरकार ने करवाया है अब गैस सिलेंडर के लिए जनता को हाहाकार करना पड़ रहा है।जिले में भले ही जिला प्रशासन द्वारा रसोई गैस की भरपूर उपलब्धता का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और है जिले के शहरी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां गैस की उपलब्धता देखी तो उपभोक्ता 200 से 300 रुपए अधिक देकर गैस सिलेंडर लेने पर मजबूर है इस विरोध प्रदर्शन में तीनो ब्लॉक अध्यक्ष गण अपनी टीमो के साथ उपस्थित रहे अशोक शुक्ला,धर्मेंद्र सिंह,अनुराग द्विवेदी,शिवदर्शन पासी,मोहित मिश्रा,निजाम अंसारी,आदिल अता,इस्माइल,आनन्द सिंह,प्रेमप्रकाश पाण्डेय,आनंद यादव,नकुल,




