स्कूल में ट्यूशन न पढ़ना छात्रा को पड़ा भारी, फटा कान का पर्दा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में इंडो पब्लिक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक 9 वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ने से मना करना भारी पड़ गया । जहां स्कूल में शिक्षिका ने इतना पीटा की छात्रा का कान का पर्दा ही फट गया और सुनाई भी कम दे रहा है । वहीं इस घटना से गुस्साए छात्रा के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में लिखित तहरीर देकर शिक्षिका सहित विद्यालय प्रबंधन के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है। छात्रा के पिता ने बताया है कि स्कूल की शिक्षिका शबनूर और प्रधानाचार्य जुल्फिकार व उसकी पत्नी साहनी छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बनाते हैं। तथा जो भी छात्र ट्यूशन पढ़ने से मना करता है ,उसे स्कूल में प्रताड़ित करते हैं । वहीं इस घटना ने स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्रों के अंदर व्यवहार की एक गंभीर समस्या उजागर की है। तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात कह रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्वालुओं ने खीचा भगवान श्री कृष्णा बलराम जी का रथ

Mon Feb 24 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : भगवान के जयघोष से गूंजी नाथ नगरी, हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर मन हुआ मगनआज बरेली इस्कॉन द्वारा भगवान श्री कृष्णा बलराम रथ यात्रा आनन्द आश्रम से प्रारम्भ होकर शहर में भ्रमण कर झूलेलाल-द्वार पर समापन हुई। जिसमें रथ पर सवार भगवान श्री […]

You May Like

advertisement