छात्र नेताओं ने अव्यवस्थाओं के विरोध में परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का घेराव करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए।
छात्र नेताओं ने बार-बार परीक्षा निरस्त कराने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि गणित के पेपर में संगीत के सवाल आने पर भी किसी के ऊपर कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है और न ही कार्रवाई होती है। छात्र नेताओं ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक की ओर से लेटर जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि पहले मिड टर्म परीक्षा 20 तारीख तक होनी है। उसके बाद मुख्य परीक्षा होनी है, लेकिन अब सभी परीक्षाएं एक साथ कराने की बात कही जा रही है।
विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ अन्याय कर रहा है। अव्यवस्थाएं हावी हैं। जिस दिन परीक्षा होती है, उस दिन छात्रों को पता चलता है कि परीक्षा निरस्त हो गई। गणित की परीक्षा में संगीत सवाल पूछे जाते हैं। कहा कि नशे में प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्ग हत्याकांड : रोड पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Fri Jan 17 , 2025
बुजुर्ग हत्याकांड : रोड पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मॉडल टाउन में चार दिवारी पर फाइबर लगाने को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या ने नया मोड़ ले लिया है। बुजुर्ग के परिजनों ने रोड पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। […]

You May Like

advertisement