![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221112-WA0071-1024x473.jpg)
मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान
कन्नौज। जनपद खेलकूद प्रतियोगिता के बाद मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीत हासिल कर कन्नौज का मान बढ़ाया। जनपद कन्नौज के सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर के विद्यार्थियों ने जनता इंटर कॉलेज अजीतमल औरैया में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मे भाग लिया। जहां स्वाति पाल ने चैंपियनशिप जीती। सब जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लंबी कूद में प्रथम स्थान बाधा दौड़ में प्रथम स्थान तथा रिले रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा सुमन ने सीनियर वर्ग में त्रिकूट में द्वितीय स्थान बाधा दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। तान्या ने जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता होकर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय मे प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने छात्राओं को फूल माला देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।