बिहार: फारबिसगंज कॉलेज के छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा

फारबिसगंज कॉलेज के छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा

अररिया

आजादी के 77वें वर्षगांठ के मौके पर फारबिसगंज कॉलेज से हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई।जिसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पीके मल्लिक ने किया।तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण कॉलेज परिसर पहुंचा।दर्जनों की संख्या में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने भाग लिया।रैली के दौरान फारबिसगंज शहर वन्दे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। जहां छात्रों सहित शिक्षकों का उत्साह देखते बन रहा था।इस मौके पर प्राचार्य पीके मल्लिक ने कहा कि तिरंगा इस देश और देश वासियों की आन बान और शान है। ऐसे में लोगो मे इस अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए तिरंगा रैली बच्चों द्वारा निकाली गई। उन्होंने जनता से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।इस मौके पर डॉक्टर सुधांशु शेखर झा, पिंटू सिंह,सुनील मिश्रा, अमर वाल्मीकि, मसूद अंसारी, मुकेश कुमार छात्र सहित एनसीसी कैडेट्स शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: एसपी सहित अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास और तैयारियों का लिया जायजा

Tue Aug 15 , 2023
एसपी सहित अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास और तैयारियों का लिया जायजा अररिया अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य झंडोत्तोलन की तैयारी का एसपी अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया।मौके पर उनके साथ सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह,सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर,मेजर मिंटू पासवान […]

You May Like

Breaking News

advertisement