Uncategorized

पायल नारंग ऐंव तनु नारंग द्वारा डांडिया संगम 3.0 का सफल आयोजन

फिरोजपुर 21 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

कल से शुरू होने वाले दुर्गा मां नवरात्रों के उपलक्ष में डांडिया उत्सव एवं प्रतियोगिता का H3 हरीश होटल में पायल धवन एवं तनु नारंग द्वारा आयोजन किया गया। इस महिला प्रतियोगिता में लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। कई प्रकार की अलग अलग प्रतियोगिताएँ हुईं और विजेताओं को डांडिया पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा पूजा/गणेश वंदना से की गई।
प्रिया मनचंदा, मल्लिका चड्ढा, अनु देवगन पहले दूसरे और तीसरे स्थान के लिए डांडिया क्वीन चयनित की गई। उपस्थित महिलाओं ने ताड़ियों की गूंज से विजेताओं का स्वागत किया।

       पायल धवन एवं तनु नारंग ने उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और बताया कि यह प्रोग्राम हमारी ओर से तीसरी बार प्रस्तुत किया गया है, ऐसा प्रोग्राम बहुत जल्द फिर से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel