वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के सत्यापन में भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाही पूर्वक अंकित करने पर दो आरक्षियों को किया निलंबित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के सत्यापन में भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाही पूर्वक अंकित करने पर दो आरक्षियों को किया निलंबित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “लूट व छिनैती के अभियोगों में गिरफ्तार अपराधियों का भौतिक सत्यापन संबंधी अभियान के दौरान अपराधियों के सत्यापन में भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाहीपूर्वक अंकित करने पर” थाना सुभाषनगर पर नियुक्त 02 आरक्षियों को किया गया निलम्बित।*
आरक्षी 3826 ना०पु० अवित बालियान, पीएनओ- 212122910, नियुक्ति- थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली एवं आरक्षी 478 ना०पु० किताब सिंह, पीएनओ- 182121089, नियुक्ति- थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली द्वारा दिनांक 01.07.2024 से 10.03.2025 तक लूट व छिनैती के अभियोगों में गिरफ्तार अपराधियों का भौतिक सत्यापन संबंधी अभियान के अनुपालन में जनपद के समस्त थानों पर दिनांक 20.03.2025 से 24.03.2025 तक अभियान चलने के दौरान थाना सुभाषनगर से उक्त दोनों आरक्षियों द्वारा लूट व छिनैती के अपराधियों के सत्यापन में स्वयं अपराधी के हाल/स्थायी निवास स्थान पर भौतिक रूप से सत्यापन न करते हुए सत्यापन आख्या अपूर्ण, अस्पष्ट व लापरवाहीपूर्वक अंकित कराने, जिससे उक्त अभियान की गुणवत्ता एवं उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने आदि उपरोक्त कृत्य के परिणामस्वरूप अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, महोदय द्वारा आरक्षी 3826 ना०पु० अवित बालियान एवं आरक्षी 478 ना०पु० किताब सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली अंजली को दी बधाई

Sat Apr 26 , 2025
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली अंजली को दी बधाई दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 702 वीं रैंक हासिल करने वाली बरेली सदर कैन्ट निवासी अंजलि […]

You May Like

advertisement