औषधि निरीक्षक की जाँच में खुली पोल, दुकानों में जन औषधि केंद्र भी शामिल

आजमगढ़।औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों पर बडी कार्यवाही अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मण्डल ने 15 औषधि दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा द्वारा 31 जुलाई को की गई जाँच के आधार पर की गई, जिसमें कई दुकानों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। निलंबन की अवधि 7 से 15 दिनों तक की है, और इस दौरान इन दुकानों पर दवाओं का क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
निलंबित प्रतिष्ठानों में मेसर्स अग्रवाल दवा घर, शिफा मेडिकल स्टोर, सिंघल मेडिकल्स, बाबा मेडिकल्स, आस्था मेडिकल एजेंसी, संतोष मेडिकल एजेंसी, आलम मेडिकल हाल, और मेडिकल बाजार के अलावा पाँच प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र भी शामिल हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल, रानीपुर, अतरौलिया, और मण्डलीय जिला चिकित्सालय के जन औषधि केंद्र शामिल हैं। निलंबन की अवधि दुकानों में पाई गई कमियों की गंभीरता के आधार पर निर्धारित की गई है।
औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि जाँच के दौरान कई दुकानों में स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता, बिना पर्चे नशीली दवाओं की बिक्री, और अन्य नियमों का उल्लंघन पाया गया। प्राधिकारी ने सभी औषधि विक्रेताओं को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएँ उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि महाविद्यालय कन्या छात्रावास की छात्राओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri Aug 8 , 2025
जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के मैना एवं इंद्रावती कन्या छात्रावास की छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके ठाकुर, अधिष्ठाता शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय डॉ. […]

You May Like

advertisement