राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट के बरेली जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन की अध्यक्षता में प्रदेश के 12 मंडलीय द्वितीय सत्र बैठक देर रात मथुरा के एक होटल में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी रहे।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री घनश्याम दास गर्ग जी ने बताया कि संगठन की स्थापना 1990 में हुई थी 36 साल से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन लगातार काम कर रहा है बताया की देश का सबसे बड़ा व्यापारी संगठन कैट जो कि पूरे देश में अब हर राज्य में सक्रिय है उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से भारत में FSSAI लाइसेंस और पंजीकरण आजीवन संगठन के ही प्रयासों द्वारा मांग पूरी हुई
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री घनश्याम दास गर्ग जी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री को राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट का भी जिला अध्यक्ष बरेली का नियुक्त कर प्रमाण पत्र सौप बधाई दी ।
राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी ने एवं कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गाेयल जी ने भी शुभकामनाएं दी प्रदेश के 12 जिलों की मंडलीय बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भारतीय व्यापारी महोत्सव 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं इसे सफल बनाने का आग्रह किया ।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बने सुनील खत्री ने कहा है ,जो विश्वास संगठन द्वारा किया गया उसे पर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा राष्ट्रीय मंच मिलने से व्यापारियों की राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकेगा।
बैठक में मुख्यतः शामली से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री घनश्याम दास गर्ग जी सुभाष चंद्र धीमान जी, नरेंद्र अग्रवाल , एसपी वर्मा , तिलक राज अरोड़ा , प्रदेश महामंत्री, अनिल कंसल , सुनील खत्री महेंद्र राजपूत , श्रीमती गंगा रस्तोगी , निधि अग्रवाल , कानपुर महानगर से श्री श्याम कटिहार विजय कटियार, धीरेंद्र सिंह जी , मथुरा से कुशलपाल शर्मा श्री केएलबंसल ,अशोक खंडेलवाल जी ,डॉक्टर शंकर लाल गौतम बरेली से प्रवीण कुमार धीरज सक्सेना मनोज देवल समेत प्रदेश के समेत 12 मंडल के मुख्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा फल का वितरण एवं स्कूल चलो अभियान का आगाज

Thu Apr 9 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राजकीय हाई स्कूल बडेपुरा बरेली में परीक्षा फल वितरित किया गया जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत द्वारा कक्षा 9 में प्रथम नौशीन, द्वितीय राबिया बी,तृतीय सृष्टि को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा अन्य सभी छात्रों को मेहनत करके आगे बढ़ाने के […]

You May Like

advertisement