विधायक एवं कलेक्टर ने जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड का किया निरीक्षण

महिलाओं को ममता किट का किया गया वितरण

कोंडागांव, 27 जून 2025/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने कल जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग कक्ष का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसव पश्चात महिलाओं को नवजात शिशु के बेहतर देखभाल के लिए ममता किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए पहुंचे महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था, वाटर हीटर और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Fri Jun 27 , 2025
जगदलपुर 27 जून 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक को मददेनजर रखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा उक्त अवधि में विधानसभा से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल मोबाइल नंबर 77729-84676 को नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर सुश्री […]

You May Like

advertisement