जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य : नरेश कुमार

किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें नागरिक, जिले में 4 टीमों ने 72 सिलेंडरों को किया जब्त।
मंगलवार को 6625 नागरिकों को दी गैस सिलेंडर की सप्लाई। एजेंसियों पर पास मांग के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 8 अप्रैल : जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने जिले वासियों से अपील की है कि घबराहट में ईंधन की अनावश्यक खरीदारी न करें। पर्याप्त भंडार उपलब्ध होने के कारण केवल आवश्यकता अनुसार ही खरीदारी करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल आदि सभी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है।
उन्होंने कहा कि ईंधन की कमी को लेकर अफवाह फैलाने, जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है और सप्लाई चेन की निगरानी की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। गैस के मामले में आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या के लिए 01744-294418 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में 3 कंपनियों की 27 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। मंगलवार को जिला में नागरिकों को कुल 6625 एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। जिला में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि जिले में उपमंडल स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने 118 स्थानों पर छापेमारी की है। इनमें से 72 गैस सिलेंडरों का जब्त किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में बनेगी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट

Wed Apr 8 , 2026
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन ने अडानी विल्मार से सीएसआर के अंतर्गत अर्जित किए 28 लाख रुपए। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 8 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्किल इनोवेटर्स फाउंडेशन ने अडानी विल्मार से सीएसआर के अंतर्गत 28 लाख रुपए अर्जित किए हैं। फॉउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement