हरियाणा: श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड के राज्यपाल को किया आमंत्रित

श्री जयराम आश्रम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड के राज्यपाल को किया आमंत्रित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री जयराम संस्थाओं के प्रेरणास्रोत देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में देशभर में होंगे कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त : कुरुक्षेत्र की श्री जयराम विद्यापीठ के संस्थापक एवं देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के प्रेरणास्रोत ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर देश के विभिन्न राज्य में स्थित सभी श्री जयराम संस्थाओं में 8 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम श्री जयराम आश्रम, भीमगोड़ा, हरिद्वार में आयोजित होगा। जिसके लिए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह से मिलकर पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी की 19 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के लिए आमंत्रित किया। सिंगला ने बताया कि राज्यपाल ने कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है। इस पर श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह के साथ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली उत्तर प्रदेश: जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

Thu Aug 10 , 2023
जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पंवड़िया के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिलने […]

You May Like

Breaking News

advertisement