उत्तराखंड: केदार कांठा ट्रैक पर संदिग्ध रूप से कर्मचारी की मौत,मृतक के शरीर पर चोट के निशान

उत्तराखंड: केदार कांठा ट्रैक पर संदिग्ध रूप से कर्मचारी की मौत,मृतक के शरीर पर चोट के निशान,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

पुरोला। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में केदार कांठा ट्रैक पर बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोविंद वन्य जीव विहार के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। शाम छह बजे ग्रामीणों को इस मामले की सूचना दी गई।
पुरोला गांव निवासी रवींद्र असवाल (45) का शव वन्य जीव विहार के कर्मचारियों द्वारा रात को सीएचसी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी सीएचसी नहीं पहुंचे।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुरोला नगर के तिराहे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। जिससे देहरादून, उत्तरकाशी, मोरी व हिमाचल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार भी बंद करवाया। मामला बढ़ता देख एसडीएम सोहन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन, पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे भाजपा कार्यकर्ता,

Wed Feb 17 , 2021
उत्तराखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे भाजपा कार्यकर्ता,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘मिशन-2022’ के लिए जी-जान से जुटने और विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement