एसवीएसयू की गुरुग्राम में ऑन द स्पॉट काउंसलिंग आज

एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल्स सहित 7 प्रोग्राम के लिए होगी काउंसलिंग।

पलवल, प्रमोद कौशिक 19 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के गुरुग्राम स्थित ट्रांजिट परिसर में बुधवार को ऑन द स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने इस वर्ष कई स्किल और प्रोफेशनल प्रोग्राम इस परिसर से चलाए जाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों और वर्किंग प्रोफेशनल को एडमिशन का अवसर देने के लिए ऑन द स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम स्थित विश्वविद्यालय के ट्रांजिट परिसर में युवाओं के लिए कई स्किल प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं। गुरुग्राम में कार्पोरेट एवं इंडस्ट्री में कार्यरत प्रोफेशनल के लिए एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल प्रोग्राम शुरू किया गया है। तीन साल का अनुभव रखने वाले ग्रेजुएट वर्किंग प्रोफेशनल सीधे तौर एमबीए कर पाएंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम से शुरू किए गए सभी प्रोग्राम पेशेवर और स्किल आधारित हैं। इससे विद्यार्थियों का काफी लाभ होगा और इंडस्ट्री से एक अच्छा कनेक्ट भी मिलेगा। इसी कड़ी में बुधवार को इंडस्ट्री मीट का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें काफी बड़ी इंडस्ट्री के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस एवं निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने बताया कि एमबीए वर्किंग प्रोफेशनल प्रोग्राम इंडस्ट्री अथवा कॉरपोरेट में कार्यरत प्रोफेशनल्स के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसका पाठ्यक्रम एवं शेड्यूल वर्किंग प्रोफेशनल के मुताबिक होगा।
इसके अतिरिक्त अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुग्राम ट्रांजिट परिसर से डिप्लोमा जनरेटिव ए आई/ साइबर सिक्योरिटी और बीसीए भी शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएससी और एमएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी के अलावा पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक पॉलिसी और पीजी डिप्लोमा क्रिमिनल फॉरेंसिक्स में दाखिलों के लिए भी बुधवार को गुरुग्राम ट्रांजिट ऑफिस में ऑन द स्पॉट काउंसलिंग होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चे संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के संवाहक होते हैं : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Wed Aug 20 , 2025
मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा राष्ट्र निर्माण में बाल संस्कार की भूमिका विषय पर परिचर्चा मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में संपन्न। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 अगस्त : बाल संस्कार राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों को सही संस्कार देकर, हम एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement