भाजपा को बाहर का रास्ता उनकी अपनी जनता पार्टी ही दिखा सकती है – स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

अपनी जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा आज रायबरेली पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की अगुवाई में यह यात्रा ज़िले की सीमा में कई स्थान पर रुकने के बाद शहर स्थित सारस होटल पहुंची। यहां स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी यात्रा के औचित्य को बताते हुए कहा कि भाजपा को बाहर का रास्ता उनकी अपनी जनता पार्टी ही दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए के नाम पर भटक गई है इसलिये पिछड़े व दलितों के लिये अपनी जनता पार्टी ही विकल्प है। उन्होंने इस दौरान एक देश एक शिक्षा, न्यायिक आयोग के गठन व पिछड़े और अनुसूचित जाति जनजाति पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की। इस दौरान उनसे यह पूछे जाने पर कि प्रदेश में दो बार सरकार बनाने वाली बसपा 9 प्रतिशत के वोट शेयर पर सिमट जाने का कारण क्या है। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मायावती बाबा साहब के मिशन से भटक गई हैं इसलिये बसपा का यह हाल हुआ है। उन्होंने इसका समाधान सुझाते हुए कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने वाली पार्टी ही सफल होगी और वो पार्टी है अपनी जनता पार्टी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को धर्म प्रति जागरूक करना घर के बड़े बुजुर्गों, धार्मिक गुरुओं का कार्य है। अज्ञानता के कारण त्योहारों की दिशा बदली जा रही है-सचिन नारंग

Sat Mar 15 , 2025
(पंजाब)फिरोजपुर 15 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= बच्चों को अपने धर्म पति जागृत करना घर के बड़े बुजुर्गों और धार्मिक गुरु का कार्य है। लेकिन इसमें बहुत गिरावट आई जा रही है यह वचन अमृतवेला पर बात समिति के संस्थापक सचिन नारंग ने कहे हैं उन्होंने बताया है कि […]

You May Like

advertisement