हरियाणा: जयराम महिला पॉलिटेक्निक में टैलेंट शो का आयोजन

जयराम महिला पॉलिटेक्निक में टैलेंट शो का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

छात्राओं ने रैम्प वॉक कर जलवे दिखाए।
 
कुरुक्षेत्र, 30 नवम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने उद्देश्य से संचालित सेठ हरिबक्श लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक में फ्रेशर पार्टी कम टैलेंट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अकादमिक निदेशक डा. योगेश्वर दत्त जोशी एवं जयराम महिला बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में प्रथम वर्ग की छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी तथा गुजराती नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने रैम्प वॉक कर भी जलवे दिखाए। स्किट के माध्यम से छात्राओं ने कालेज लाइफ को प्रदर्शित किया। डा. योगेश्वर दत्त जोशी ने छात्राओं को उनकी प्रतिभा संवारने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। पॉलिटेक्निक कालेज की प्राचार्या मनप्रीत ने सभी छात्राओं को पढ़ाई और प्रतिभा को साथ लेकर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राध्यापिकाएँ मोनिका, रजनी, सुखबीर, मीणा, कुलविंदर व राजेश इत्यादि भी मौजूद रहे।
जयराम महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित टैलेंट शो के अवसर पर छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में आयोजित सुन्दर हस्तलेखन प्रतियोगिता में नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीमें प्रथम रही

Wed Nov 30 , 2022
जयराम विद्यापीठ में आयोजित सुन्दर हस्तलेखन प्रतियोगिता में नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीमें प्रथम रही। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विजेता बच्चों के सुन्दर लेखन की परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने की सराहना।  नन्हे बच्चों की लेखन शैली देखकर निर्णायक मण्डल […]

You May Like

Breaking News

advertisement