जिंदल सिटी में देर रात तक तीज की हरियाणवी गीतों के साथ धूम।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
दिनभर चला पारम्परिक गीतों एवं झूले का सिलसिला।
कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त : कुरुक्षेत्र के जिंदल ग्लोबल सिटी में शनिवार देर रात तक आधुनिक परिवेश की महिलाओं ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डा. सुनीता चौधरी सिवाच के निर्देशन में पारम्परिक लोक गीतों के साथ तीज उत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं के साथ जहां बच्चों ने भी प्रस्तुति दी वहीं देर रात तक हरियाणवी गीतों का धमाल मचाया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. डा. राजेश लाठर द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर डा. राजिंदर बांगड़, डा. संगीता, सरोज, डा. रघुविंद्र मलिक इत्यादि मौजूद रहे। सभी ने घेवर तथा गुलगुलों का भी आनंद लिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं।