सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल में तीज त्यौहार मनाया गया

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल में तीज का त्यौहार बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। स्कूल को सुंदर ढंग से रंग बिरंगे फूलों और सजावट से सजाया गया। छात्र छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। लड़कियों ने रंग बिरंगे सूट पहने; चूड़ियां पहनी और हाथों में रचनात्मक सुंदर मेहंदी लगाई। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने और सुंदरता के साथ अपनी अपने हाथों में विभिन्न डिजाइन की मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता में सबसे सुंदर और साफ सुथरी मेहंदी लगाने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें लोकगीत, नृत्य भी हुए। प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बच्चों को हरियाली, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। अंत में सभी को मिठाइयों वितरित की गई और बच्चों ने मिलकर इस पारंपरिक त्यौहार का आनंद लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया “तीज महोत्सव”

Sat Jul 26 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जुलाई : सहारा कॉम्प्रिहेन्सिव स्कूल में आज तीज महोत्सव का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यालय के उन प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण था, जिनका उद्देश्य छात्रों को केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि संस्कृति, मूल्य और विरासत से जोड़ना भी है। ब्लूमर्स […]

You May Like

advertisement