भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी के तहसीलदार

भाजपा नेताओं से अभद्रता करना पड़ा महंगा हटाए गए सगड़ी के तहसीलदार।
=कार्रवाई न होने पर पहली अगस्त से भाजपाइयों ने धरने का किया था ऐलान।
सगड़ी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के सगड़ी तहसील के कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर मंडल के अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं से तहसीलदार शैलेश कुमार द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हटाए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार को बुढ़नपुर तहसील के लिए स्थानांतरित कर दिया।
7 जुलाई को नगर मंडल अध्यक्ष जीयनपुर प्रेम कुमार सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता तहसीलदार से औपचारिक परिचय प्राप्त करने के लिए गए हुए थे। तहसीलदार के व्यस्त होने के चलते लोग बाहर इंतजार करने लगे। अपने कर्मचारियों द्वारा जानकारी पाए जाने के बाद भी तहसीलदार कार्यकर्ताओं से मिलने को कौन कहे अभद्र व्यवहार करते हुए जनपद मुख्यालय चले गए। तहसीलदार के दुर्व्यवहार से आक्रोशित भाजपाइयों ने दिवाकर सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह से मिलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और हर हाल में इन्हें सगड़ी से हटाए जाने की मांग की। एसडीएम से शिकायत करते हुए दिवाकर सिंह और राम पाल सिंह ने कहा कि संगठन और सरकार को नकारने वाले तहसीलदार को हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि 1 अगस्त से पहले तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो हम लोग तहसील मुख्यालय पर क्रमिक धरना देंगे।
इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी से भी वार्ता की। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने 1 अगस्त को तहसीलदार को बुढ़नपुर तहसील के लिए स्थानांतरित कर दिया। तहसीलदार के हटाए जाने पर नगर मंडल के अध्यक्ष प्रेमभूषण सिंह, अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, परितोष जायसवाल,शिवकुमार मौर्य, राजेश सिंह, बबलू, नीलू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी की कार्रवाई को न्याय संगत बताया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिंदू महासंघ भारत की मण्डलीय बैठक जिला कार्यालय पर हुई संपन्न

Sat Aug 2 , 2025
आजमगढ़ विश्व हिंदू महासंघ भारत की मंडलीय बैठक सिधारी के बेलनाडीह स्थित जिला कार्यालय में हुई संपन्न‌। प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी अमृत सिंह के सम्मति से प्रदीप सिंह को माला पहनाकर मऊ का जिला अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही संगठन विस्तार के लिए बहुतो को संगठन की सदस्यता शपथ […]

You May Like

advertisement