आज़मगढ़:कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि।

आजमगढ़।शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वी पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता और प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी और जिला मीडिया कोआर्डिनेटर और कार्यकर्ता गांधी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी श्री नजम ने कहा कि आज राज पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है लेकिन हमारे देश में ही कुछ ऐसे तत्व हैं जो गोडसे की मूर्ति बनाकर पूजा कर रहे हैं जो बिल्कुल असहनीय और निंदनीय है और एक हिंदुत्ववादी ने तो गांधीजी की फोटो बनाकर उस पर गोली मारी थी और वर्तमान सरकार में खुले घूमते हैं जिसकी भतरसना की जानी चाहिए खादी का इस्तेमाल ना सिर्फ गरीब के रोजगार का साधन है बल्कि देश की आजादी की एक सोच है गांधीजी ने दुनिया में देशवासियों को हमेशा सत्य और अहिंसा का विचार दिया गांधीजी की आवाज पर सारा देश एक हो जाता था आज भी गांधी हमारे दिलों में जिंदा हैं और उनके विचारों को हम अंगीकार कर आगे बढ़ रहे हैं सबीहा अंसारी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक विभाग ने कहा कि आज देश की सरकार मैं बैठे लोगों द्वारा जिस तरह हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है।अगर अहिंसा को अपना हथियार बना लें तो देश बहुत आगे तक जाएगा रियाजुल हसन शहर सचिव ने कहा कि वर्तमान में देश के कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और जिस तरह से हिंदू मुस्लिम किया जा रहा है उन लोगों को महात्मा गांधी द्वारा नवाखली के दंगे में जाकर लोगों को जिस तरह से शांत कराया था और दंगा रुका था उससे कुछ सबक लेते हुए देश में शांति सद्भाव प्यार बना रहे इसके लिए काम करना चाहिए कार्यक्रम में संदीप कपूर, मसूद अंसारी, जावेद अहमद खान, गोविंद शर्मा, राहुल यादव,नसर शमीम, सोनू प्रजापति, मोहम्मद अफजल, अल्ताफ राजा,ओसामा, फहीम खान, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार, अजय गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन

Sun Jan 30 , 2022
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन✍️ जिला ब्यूरो रिपोर्टकन्नौज । जनपद मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया । कन्नौज जिला अध्यक्ष कांग्रेश दिनेश पालीवाल ने गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement