कन्नौज: कई वर्षों से कब्जा कर खेती कर रहे कब्जेदारों से प्रशासन ने 140 बीघा भूमि कराई मुक्त

कई वर्षों से कब्जा कर खेती कर रहे कब्जेदारों से प्रशासन ने 140 बीघा भूमि कराई मुक्त
✍️ जलालाबाद कन्नौज संवाददाता मतीउल्लाह
कन्नौज। गुरसहागंज कोतवाली क्षेत्र गुगरापुर पंचायत में कब्जेदारों ने ग्राम पंचायत की 140 बीघा भूमि पर करीब 50 साल से अवैध कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गुगरापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत गुगरापुर में नदी के आसपास सैकड़ों बीघा ग्राम पंचायत की भूमि पड़ी है। जिस पर फैजुल्लापुर गांव निवासी टिन्नी, कल्लू, शशिकांत, टिंकू यादव, रविकांत यादव, सुरेंद्र यादव, पिंटू यादव, शिवपाल यादव, उमेश यादव समेत अन्य लोग करीब पचास सालों से 140 बीघा भूमि अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे। अवैध कब्जा को लेकर ग्राम प्रधान नीतू दोहरे ने डीएम से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर शनिवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में खेत में खड़ी फसलों को ट्रैक्टर से जुतवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान के अलावा संयुक्त विकास पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद, सुजीत पांडे, ज्ञानेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲੀਆਂ ਪਰ ਹਾਲਾਤ ਨਹੀਂ, ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਧਿਆਪਕ ਨਮੋਸ਼ੀ ਦੇ ਆਲਮ ਵਿਚ, ਜਲਦ ਵਿੱਢਣਗੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੀਵਾਲੀ, ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ 'ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ'</em>

Mon Nov 21 , 2022
ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲੀਆਂ ਪਰ ਹਾਲਾਤ ਨਹੀਂ, ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਧਿਆਪਕ ਨਮੋਸ਼ੀ ਦੇ ਆਲਮ ਵਿਚ, ਜਲਦ ਵਿੱਢਣਗੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੀਵਾਲੀ, ਗੁਰਪੁਰਬ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ‘ਦੀਵਾਲੀ ਦਾ ਤੋਹਫ਼ਾ’ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 20 ਨਵੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਧਿਆਪਕ […]

You May Like

Breaking News

advertisement