जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों पर चलकर प्रदेश का विकास करना है जजपा पार्टी का मकसद : डा. खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि जजपा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का मकसद आमजन की समस्याओं का निपटान करना है। जजपा पार्टी के कार्यकर्ता जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। वे गीता स्थली गांव ज्योतिसर के आढू फार्म मे स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर चंचल सिंह, सुखवंत सिंह, नावेज हुंदल, राम सिंह, सुरिंद्र सिंह, प्रगट सिंह व् गगन हुंदल ने डा. खैहरा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार द्वारा खूब विकास के कार्य किये जा रहे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे ऐसे-ऐसे रुके हुये कार्य किये जा रहे हैं, जिनके बारे मे पिछली सरकारों मे सोचा भी नही था। युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाये जा रहे हैं। नीजि कंपनियों मे 75 प्रतिशत प्रदेश के युवाओं‌ को रोजगार देने का ऐतिहासिक फैसला उपमुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। इस फैसले से प्रदेश मे बेरोजगारी की दर नाममात्र रह जायेगी। हर युवा को रोजगार प्राप्त होगा। सरकार द्वारा गांव मे भी सैक्टर काटे जा रहे हैं जहां रहने वाले लोगों को शहरी सैक्टरों की तर्ज पर सुविधायें दी जायेंगी। खैहरा ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारत की धरती पर स्थानेश्वर महादेव मन्दिर से निकली भव्य शोभायात्रा

Sun Feb 27 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 धर्मनगरी के व्यापारियों ने शोभायात्रा का किया जगह जगह स्वागत।अपने प्रतिष्ठानों में संतो का प्रवेश करवा कर की संतों की पूजा अर्चना। कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी : महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मंदिर के तत्वाधान एवं भारत साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement