आज़मगढ़: जहानागंज व कप्तानगंज का वांछित/फरार अभियुक्त अशोक यादव की गिरफ्तारी हेतु नकद पुरस्कार की राशि (12 हजार से 20 हजार रूपये) में वृद्धि

थाना जहानागंज व कप्तानगंज का वांछित/फरार अभियुक्त अशोक यादव की गिरफ्तारी हेतु नकद पुरस्कार की राशि (12 हजार से 20 हजार रूपये) में वृद्धि

➡दिनांक- 30.11.2022 अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि अभियुक्त अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव निवासी टेउखर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध 1. मु0अ0सं0 542/2010 धारा 307 भादवि थाना जहानागंज, 2- मु0अ0सं0- 250/2010 धारा 392/307 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत है, काफी प्रयास के बाद भी उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हो पा रही है, उक्त अभियुक्त एक शातिर व मनबढ़ किस्म का अपराधी है ।
➡अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्द 82 सीआरपीसी दिनांक- 05.08.2011 एवं 83 सीआरपीसी की कार्यवाही दिनांक 16.10.2011 को की जा चुकी है।
➡अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा रूपये 12 हजार का नगद पुरस्कार दिनांक- 07.07.2011 को घोषित किया गया। सार्थक प्रयास के बाद भी यह अपराधी न तो आत्मसमर्पण किया और न ही अभी तक गिरफ्तार हो सका है। जिसके कारण पुरस्कार बढ़ाया जाना नितान्त आवश्यक है।
➡ आज दिनांक- 05.01.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/फरार अभियुक्त अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव निवासी टेउखर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार की राशि (12 हजार रूपये से 20 हजार रूपये) की वृद्धि की गयी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>किशोरी के साथ दुष्कर्म का दुसरा आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पूर्व ही मुख्य आरोपी हुआ था गिरफ्तार</em>

Mon Dec 5 , 2022
थाना- कप्तानगंजकिशोरी के साथ दुष्कर्म का दुसरा आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पूर्व ही मुख्य आरोपी हुआ था गिरफ्तार1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 02.12.2022 को वादी थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ ने थाना कप्तानगंज पर लिखित सूचना दिया वादी की लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष है, को स्कूल आते-जाते समय […]

You May Like

Breaking News

advertisement