Uncategorized

दर्शन व राष्ट्रीय चेतना के कवि आचार्य ‘प्रगल्भ’ जी की मनाई गई जयंती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शब्दावली दर्पण न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच के बैनर तले प्रोफेसर अशोक चक्रधर के पिता दार्शनिक एवं जन चेतना के कवि आचार्य राधेश्याम ‘प्रगल्भ’ की जयंती के अवसर पर बरोला सेक्टर 49 नोएडा के साहित्य सदन स्थित काव्य भवन सभागार में “साहित्य पथ पर काव्य रथ” के नाम से एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीआर के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग दो दर्जन कवियों ने अपना शानदार काव्य पाठ कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति के सदस्य बाबा कानपुरी ने की जबकि अति महत्वपूर्ण विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य राधेश्याम ‘प्रगल्भ’ के दामाद कवि आनंद क्रांतिवर्धन उपस्थित रहे। मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जे.पी.रावत, कृष्णा शर्मा दामिनी, किशोर श्रीवास्तव, सविंद्र कुमार की गरमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का संयोजन फेडरेशन की उपाध्यक्ष किरन सिंह ने किया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन फेडरेशन के चेयरपर्सन व जनवादी क्रांतिकारी कवि पंडित साहित्य चंचल साधक ने किया। कार्यक्रम में माला स्मृति होम अनाथ आश्रम से आए 6 से 12 वर्ष तक के कुछ विलक्षण प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा दी गई अद्भुत प्रस्तुति से सभी हैरान थे, क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों की यह प्रस्तुति अद्वितीय रही। फिर बच्चों के अभिभावक के रूप में बच्चों का लालन पोषण कर रहे डॉक्टर देवव्रत शेखर विश्वास को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। फेडरेशन एवं शब्दावली दर्पण न्यूज़ की राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच की ओर से आचार्य जयंती पर देश की ओजस्वी वाणी जन चेतना के युवा कवि विवेक कुशवाहा को प्रतीक चिन्ह, सम्मान पत्र, शॉल, चादर व माला भेंट कर उनके उत्कृष्ट लेखन हेतु ‘शब्दावली गौरवश्री सम्मान’ से विधिवत् सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आचार्य राधेश्याम प्रगल्भ जी के जीवन एवं उनकी साहित्यिक गतिविधियों पर विद्वानों द्वारा संस्मरण एवं उनकी कविताओं के वाचन के माध्यम से सार्थक चर्चा की गई। वहीं दूसरे चरण में रचनाकारों ने सभी विधाओं पर उच्च कोटि का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत अर्चना सिंह की सरस्वती वंदना से हुई, उसके बाद आनंद क्रांतिवर्धन, डॉ० अटल मुरादाबादी, पंडित प्रेम बरेलवी, कबीर हालाती, पंकज राघव, फेडरेशन की उपाध्यक्ष किरन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व कवि विनोद शर्मा, विवेक कुशवाह, गोल्डी गज़ब, दीपिका वल्दिया, सविता सिंह शमा, संगीता वर्मा, डॉ.पारुल राज, सिंपल भावना, निवेदिता कुमार, कृष्ण कुमार, उपसचिव सतीश दीक्षित, स्वाति स्वर्णकार व वीरेंद्र सिंह कौशल ने अपनी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर जन कल्याण मंच के अध्यक्ष अमर परिहार, महासचिव ब्रह्मपाल सिंह, अखिल भारतीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजय चौध री आदि आदि सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel