बंसी वाले बाबा जी का जन्म उत्सव बड़ी श्रद्धा भावना और धूमधाम से श्री कृष्णा मंदिर मंदिर में मनाया गया

बंसी वाले बाबा जी का जन्म उत्सव बड़ी श्रद्धा भावना और धूमधाम से श्री कृष्णा मंदिर मंदिर में मनाया गया

फ़िरोज़पुर 02 जनवरी 2023 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:-

बंसी वाले बाबा जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से श्री कृष्ण मंदिर, मोहल्ला सचदेवा, बाजार दुर्गादास फिरोजपुर शहर में गुरु परिवार की तरफ से फिरोजपुर में मनाया गया। पंडित सतीश शुक्ला जी बाबा जी के बारे में विस्तार से बताया कि त्यागमूर्ति संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले जनकल्याण के लिए ही इस धरा पर अवतरित हुए है।भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं व उपदेश से सुसज्जित श्रीमद्भागवत का प्रचार प्रसार ही बाबा का उदेश्य है। कलियुग में परम पवित्र पुराण श्रीमद्भागवत को भगवान का वाणीमय स्वरुप माना गया है और बाबा बंसी वाले भागवत को जन-जन तक पहुँचाने की साधना में निरन्तर लगे हुए है।बाबा बंसी वाले एक दम फक्कड़ बाबा है। शरीर पर एकमात्र धोती पहने नंगे पाँव धूमने वाले बाबा बंसी वाले का एक ही मंत्र है ‘मानव सेवा-माधव सेवा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक गांव सौराना बाबा बंसी वाले की कर्मस्थली है। चारों धाम में अनापूर्ण आश्रम में यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों के रहने खाने की निशुल्क ववस्था की जाती है। अमृत वेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों ने भजन कीर्तन करते हुए शुभ अवसर पर खुशियां मनाई। उपरान्त बाबा जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। सत्संग में डा. परविंद्र सिकरी,इंदर मोहन मित्तल, अनिल आनंद, कुलदीप चन्द, पंडित रमाकांत, पंडित शाम सुंदर, बिट्टू बत्रा, राकेश मोंगा, विपन सेठी, कालिया परिवार, गतिंद्र कमल, महन्त नारायण दास पाली, शिवराम, मनोज गखड़, अश्वनी शर्मा सीटू, अरूण नंदा इत्यादि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਿੱਖਿਆਂ ਨੂੰ ਤਨਾਅ ਮੁਕਤ ਅਤੇ ਰੋਚਿਕ ਬਣਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਰੂਰਤ: ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ</em>

Mon Jan 2 , 2023
ਸਿੱਖਿਆਂ ਨੂੰ ਤਨਾਅ ਮੁਕਤ ਅਤੇ ਰੋਚਿਕ ਬਣਾਉਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜ਼ਰੂਰਤ: ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਖਿਆ ਜੀਵਨ ਜਾਂਚ ਸਿਖਾਉਂਦੀ ਹੈ,ਜੀਵਨ ਖਤਮ ਕਰਨਾ ਨਹੀਂ। ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਨੂੰ ਤਨਾਅ ਮੁਕਤ, ਉਤਸਵ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਫਿਰੋਜਪੁਰ 02 ਜਨਵਰੀ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਡਾ: ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਅਤੇ ਨੈਸ਼ਨਲ ਐਵਾਰਡੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਧਵਨ ਕਲੋੋਨੀ […]

You May Like

advertisement