सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता समेत सांड ने कई लोगों को किया घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , नमाज पढ़कर लौट रहे सभासद के पिताजी पर सांड ने किया जानलेवा हमला। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी उत्तरी, वार्ड नंबर 7 के सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद उम्र 70 वर्ष सब्जी मंडी के पास जमा मस्जिद में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक राजा चौक पर सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे सभासद के पिता के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद मोहल्ले वालों ने सांड को डंडा फटकार कर भगाया। ‌ घायल नूर मोहम्मद को उनके परिजनों तुरंत ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सभासद मौलाना अहसन अंसारी के पिता नूर अहमद के घायल होने की सूचना पर मोहल्ले वाले उन्हें देखने पहुंचे सभासद के पिता के घायल होने की सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, सभासद शराफत हुसैन, तस्लीम उर्फ टिंकू, सभासद महेंद्र पाल शर्मा, सभासद प्रदीप गुप्ता समेत आदि लोग भी पहुंचे और सभी ने सभासद के पिता नूर अहमद के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना एवं दुआ की। मौके पर मौजूद कस्बा वासियों एवं मोहल्ले वालों ने अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से आवारा घूम रहे सांड को पड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की।
इसी तरह मोहल्ला माली निवासी पत्रकार राजकुमार कश्यप सब्जी मंडी से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे तभी सांड ने हमला कर दिया जिनमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई।
इसी तरह मोहल्ला अंसारी पूर्वी वार्ड नंबर 14 निवासी सभासद जाकिर हुसैन पर (विजार) सांड ने अचानक हमला। जिससे सभासद जाकिर हुसैन घायल हो गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एआई एवं साइबर सुरक्षा पर 75 घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा सुविवि- कुलपति

Sat May 9 , 2026
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं आईआईटी ,कानपुर में शैक्षणिक समझौता,विशेष व्याख्यान में विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा के उभरते आयामों पर डाला प्रकाश, विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीक से जोड़ा आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के कुलपति सभागार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी […]

You May Like

advertisement