गंदगी फैलाने व पॉलीथिन का प्रयोग करने पर नगर परिषद ने 49 दुकानदारों के किए चालान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल के नेतृत्व में टीम उतरी बाजारों में, 45 हजार रुपए की राशि का किया जुर्माना।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : नगर परिषद की टीम ने पॉलिथीन और गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए करीब 49 दुकानदारों के चालान किए है। मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि दुकानों पर खुलेआम प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है, इसके अलावा रेहड़ी व कई दुकानदार डस्टबिन का प्रयोग भी नहीं करते। इसलिए उनके द्वारा चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दुकान पर डस्टबिन नहीं मिला और पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए मिला तो अब चालान के साथ-साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जितेंद्र नरवाल ने कहा कि पिछले करीब एक सप्ताह से उन्होंने शहर के कई क्षेत्रों में चालान काटे हैं जिसमें मुख्य रूप से पिपली से थर्ड गेट, मोहन नगर, सेक्टर-13, सेक्टर-5, सेक्टर-17, रेलवे रोड, झांसा रोड व सलारपुर रोड स्थित अनाज मंडी के सामने का एरिया है।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के दौरान करीब 49 चालान काटे गए हैं जिनमें से पॉलिथीन के 30, प्लास्टिक 5 व गंदगी फैलाने के 14 चालान हैं। इस दौरान दुकानदारों से चालान की राशि के रूप में करीब 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के आधार को पूरा करने वाला थैला ही खरीदें और उनमें ही ग्राहकों को सामान दें। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे घरों से थैला लेकर आए। इस अवसर पर उनके साथ सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, सुपरवाईजर राजेश कुमार, राजन व सफाई दरोगा की टीम मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी धर्मपाल गोयल की पुण्यतिथि पर उनके बच्चों ने राजकीय विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

Wed Jul 9 , 2025
हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी की कई समाजिक एवं धार्मिक संस्थाओ से जुड़ कर समाजसेवा की मिसाल बने स्वर्गीय धर्मपाल गोयल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार द्वारा राजकीय विद्यालय कृष्णा गेट थानेसर में वाटर कूलर भेंट किया वही परिवार द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement