कला कीर्ति भवन में हरियाणवी मखौल कार्यक्रम, ठहाकों से गूंजेगी शाम

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 06 नवम्बर : हरियाणा कला परिषद द्वारा कला कीर्ति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 7 नवंबर को हरियाणवी मखौल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भरतमुनि रंगशाला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के हास्य कलाकार अपने हास्य-व्यंग्यों तथा चुटकियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणवी मखौल कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के सात हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित कलाकारों में रेनू दूहन, मोहन दलाल, संजीत कौशिक, डॉ. राजीव शर्मा सहित कुरुक्षेत्र के शिवकुमार किरमच, नरेश सागवाल तथा प्रेम शर्मा हरियाणवी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का समय सायं 6 बजे रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू की फ्रेशर्स पार्टी में प्रतिभा की धूम

Fri Nov 7 , 2025
नाच,गाने,अभिनय और इंटेलिजेंस के आधार पर चुने गए मिस और मिस्टर फ्रेशर। पलवल, प्रमोद कौशिक : कहीं नृत्य तो कहीं अभिनय और किसी छोर पर गायन… विद्यार्थियों की प्रतिभा मंच पर खूब झूमी। मौका था श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का। स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी और […]

You May Like

advertisement