पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोपी आरिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया पार्षद के कहने पर फेंका था पेट्रोल बम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर 26 सितंबर को भीड़ जुटी थी। इसके बाद बवाल हो गया था। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस मामले में आरोपी मौलाना समेत कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली में बवाल के मामले में आरोपी आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरिफ ने श्यामगंज में बवाल के दौरान पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका था। बता दें कि आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद को तूल देकर 26 सितंबर को शहर में बवाल कराने की साजिश रची गई थी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग कर दुकानों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस पर पेट्रोल बम (पेट्रोल भरी बोतलें) फेंके गए थे। इस दौरान दस मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें एक आरोपी हजियापुर निवासी आरिफ पुत्र मुन्ने चिह्नित हुआ था। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम आरिफ को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने आरिफ से पूछताछ की। आरोपी ने उनको बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के गुर्गे पार्षद अनीस सकलैनी का वह सहयोगी है। अनीस के कहने पर वह अपने मोहल्ले के लड़कों को लेकर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए आया था। उन लोगों ने हथियारों से लैस होकर इस्लामिया ग्राउंड की तरफ जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने श्यामगंज चौराहे के पास ही उनको रोक लिया। नेताओं के साथ आरिफ ने पुलिस का बैरियर तोड़ते हुए बदसलूकी की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक जांच में पता लगा है कि आरिफ ने पेट्रोल भरी बोतलें पुलिस पर फेंककर दंगा कराने की कोशिश की थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा गा लो मुस्कुरा लो सारी उलझनें मिटा लो एवं डांडिया कार्यक्रम डाइस रेस्टोरेंट किया आयोजित

Tue Oct 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत द्वारा “गा लो मुस्कुरा लो सारी उलझने मिटा लो” एवं डांडिया कार्यक्रम डाइस रेस्टोरेंट बरेली में किया कार्यक्रम संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता रणधीर प्रसाद गौड़ ने की संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु […]

You May Like

Breaking News

advertisement