मध्य प्रदेश /मऊगंज में डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक ने रात में किया थानों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश /मऊगंज में डीआईजी तथा पुलिस अधीक्षक ने रात में किया थानों का निरीक्षण

स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

   मऊगंज 15 जून 2025. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मऊगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का रात में निरीक्षण कर रात्रिकालीन गस्त का जायजा लिया गया। डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने थाना मऊगंज तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने हनुमना एवं शाहपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन गस्त के संबंध में पुलिस अधिकारी को निर्देश दिये गये। डीआईजी ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान सर्तकता से संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच करें। असामाजिक तत्व, नशे का अवैध कारोबार करने वाले तथा अन्य आपराधियों पर कठोरता से कार्यवाही करें। निगरानी सुदा बदमाशों तथा आद्यतन आपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। डीआईजी ने डायल 100 के कर्मचारियों को भी क्षेत्र में भ्रमण के संबंध में निर्देश दिये। पुलिस के विभिन्न दलों द्वारा 14 जून की रात में गस्त के दौरान 24 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी। निरीक्षण के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विक्रम सिंह परिहार डीआईजी के साथ रहे। भ्रमण के दौरान थाना नईगढ़ी और थाना लौर का भी निरीक्षण किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा सप्ताह सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Mon Jun 16 , 2025
दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा सप्ताह सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन (पंजाब( फिरोजपुर 16 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर के स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम के दौरान सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या […]

You May Like

advertisement