क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के सर्वेक्षण में भाग लेने कलेक्टर ने की अपील की

जांजगीर-चाम्पा 30 सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्ग के सभी लोगों से अपील की है कि वे इन वर्गों की गणना के लिए प्रदेश में क्वांटिफायबल डॉटा आयोग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। आयोग द्वारा वेब पोर्टल सीजीक्यूडीसी डॉट इन (cgqdc.in) के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिए पंजीयन हेतु मॉप.अप राउंड के तहत पोर्टल को आखिरी बार 17 अक्टूबर तक खोला गया है। ग्राम पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत या नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर इसके लिए पंजीयन किया जा सकता है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी क्वांटिफायबल डॉटा आयोग के पोर्टल पर जरूर दर्ज करवाएं। अब तक प्राप्त डॉटा की समीक्षा से पता चला है कि दोनों वर्गों के बहुत से लोगों ने सर्वेक्षण में भाग नहीं लिया है। ऐसे लोगों को सर्वेक्षण में भाग लेने का मौका देने के लिए 17 अक्टूबर तक पोर्टल को खोला गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>कलेक्टर ने शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश</strong>

Fri Sep 30 , 2022
एक नवंबर से होगी धान खरीदी जांजगीर-चांपा 30 सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने खरीफ वर्ष 2022 के लिए जिले के सभी राजस्व अमले को त्रुटिरहित और शुद्धता के साथ गिरदावरी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं तथा एक नवंबर से धान उपार्जन […]

You May Like

advertisement