कलेक्टर ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जांजगीर-चांपा 11 फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कल केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर ने केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृमि दिवस मनाए जाने के उद्देश्य और महत्व को बताते हुए स्कूल के बच्चों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के लगभग 4 लाख बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा की गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर, किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजॉल स्कूल, कॉलेज एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में खिलायी जायेगी। इस अवसर पर कलेक्टर ने केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को दवा लेने से पहले किये जाने वाले सामान्य एहतियात की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। जिस पर बच्चों द्वारा आईएएस, आईपीएस, एस्ट्रोनॉट आदि बनने की इच्छा जताई गई। जिस पर कलेक्टर ने उन्हे लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन देते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने आसपास तथा देश में होने वाली सामान्य घटानाओं से जागरूक रहे तथा अपनी पढ़ाई को पूरी एकाग्रता और मन लगाकर आनंदपूर्वक करें। जिससे वे अपने भविष्य के चयनित क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ आर.के.सिह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, श्री उत्कर्ष तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>कलेक्टर ने जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम, कृष्ण कुंज, स्विमिंग पूल का किया औचक निरीक्षण</strong>

Sat Feb 11 , 2023
जांजगीर-चांपा 11 फरवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कल जिला मुख्यालय के निर्माणाधीन इंडोर ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल, कृष्ण कुंज का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इंडोर ऑडिटोरियम और स्विमिंग पूल में अब तक किए गए कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन और बचे हुए कार्यों की जानकारी ली। […]

You May Like

Breaking News

advertisement