स्थाई गौशाला का हाल बेहाल भूख प्यास से गोवंश दम तोड़ने को मजबूर

स्थाई गौशाला का हाल बेहाल भूख प्यास से गोवंश दम तोड़ने को मजबूर

✍️ अवनीश तिवारी
हसेरन । गौशालाओं में गोवंशो का हाल बेहाल है। दाना चारा पानी की व्यवस्था न होने से गोवंश भूखे प्यासे दम तोड़ने को मजबूर हैं। गौशाला में 4 गोवंश की हालत कमजोर है। विकासखंड क्षेत्र के कठार रौसा रोड पर स्थित स्थाई गौशाला मे गोवंश भूखे प्यासे देखे जा सकते हैं । हरा चारा दाना की कोई व्यवस्था नहीं है। गोवंश ओं का हाल-चाल जानने पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कार्तिक सिंह सहित क्षेत्रीय लेखपाल अश्वनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 4 गोवंश बुरी हालत में पाए गए। भूसा दाना हरा चारा की कोई व्यवस्था ना होने पर इसकी शिकायत ग्राम प्रधान बा सचिव से की। लापरवाही का आलम अंधेर इस प्रकार छाया हुआ है गोवंश पर किसी ने किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया। जिला अध्यक्ष ने बताया गोवंश अपने आप में जूझते नजर आ रहे हैं। गौशाला का यही हाल रहा तो गोवंशो की संख्या में गिरावट देखी जा सकती है। पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है आसपास भरे गड्ढों में जल पीने को मजबूर है। कहीं ना कहीं ब्लॉक के आला अधिकारी , स्थाई गौशाला के कर्मचारी सहित ग्राम प्रधान लापरवाह होते नजर आ रहे हैं। गौशालाओं में गोवंश को लेकर कागजों मे खानापूर्ति की जा रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व प्रधान के हत्यारोपियों के घर चला बुलडोजर

Fri Dec 16 , 2022
पूर्व प्रधान के हत्यारोपियों के घर चला बुलडोजर ✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी कन्नौज में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता अरुण शाक्य के ह्त्यारोपियों के घर पर आज बुलडोजर चला। तीन आरोपियों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करवाया था। एसडीएम छिबरामऊ की अगुवाई में भारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement