बाबा नीरज गिरी के निधन से षडदर्शन साधुसमाज,संत समाज में शोक व्याप्त

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरिद्वार : श्री बालाजी धाम,सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जगजीतपुर कनखल हरिद्वार के पुजारी स्वामी नीरज गिरी शिष्य स्वामी निरंजन देव का शुक्रवार, 26 सितंबर को हिंगलाज माता मंदिर, ग्राम पूजापुर, जिला डूंगरपुर, राजस्थान में निधन हो गया है। उनके निधन पर षडदर्शन साधुसमाज, संत समाज में शोक व्याप्त है। इस कड़ी में स्वामी नीरज गिरी महाराज के गुरू भाई स्वामी आलोक गिरी महाराज सहित अन्य गणमान्य संत महंतों ने श्रंद्धाजलि अर्पित की है। आलोक गिरी महाराज ने कहा कि बाबा नीरज गिरी महाराज सादगी की मिसाल थे। उन्होंने निरंतर कई वर्षों तक श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में सेवा प्रदान की। स्वास्थ्य खराब होने के चलते पिछले दिनों राजस्थान चलें गये। वहां हिंगलाज माता मंदिर की सेवा कर रहे थे। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि बाबा नीरज गिरी बैकुंठ वासी हो गये है। सूचना मिलने पर समस्त अखाड़े के संतों महंत नरेश गिरी, दिगंबर प्रभात गिरी, विनोद गिरी, फूलगिरी, सागर गिरी, शंकर गिरी, बाबू गिरी, योगी गिरी, रवि गिरी, सूरज गिरी, मुकेश गिरी, रामकुमार गिरी सहित अन्य मणि 10 से निरंजनी अखाड़े के संतों ने श्रंद्धाजलि अर्पित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायी प्रारूपण की गुणवत्ता बेहतर होने से लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं और सुदृढ़ होंगी : विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

Sat Sep 27 , 2025
हरियाणा विधान सभा के इतिहास में पहली बार ऐसा प्रशिक्षण, पहले दिन हुए 4 तकनीकी सत्र। चंडीगढ़, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 सितम्बर : हरियाणा विधान सभा की ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एमजीएसआईपीए) में विधायी प्रारूपण पर दो दिवसीय […]

You May Like

advertisement