नाटक “श्याम कली का जादू” ने बिखेरा हंसी का जादू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (3 मई 2026) शाम नाटक “श्याम कली का जादू” का मंचन हुआ। लेखक डॉ. प्रदीप कुमार लिखित और अमर साह निर्देशित इस नाटक ने अपनी हल्की-फुल्की कहानी और शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाटक की कहानी दो किराएदारों, विजय और श्याम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किराया न दे पाने से परेशान हैं। इसी बीच विजय मकान मालिक की बेटी को प्रपोज करने के लिए श्याम को लड़की के रूप में तैयार करता है, ताकि वह अभ्यास कर सके। स्थिति उस समय हास्यपूर्ण मोड़ लेती है जब अचानक मकान मालिक वहां पहुंच जाता है और हालात को संभालने के लिए श्याम को “आंटी” बनाकर पेश किया जाता है। इसके बाद घटनाओं की श्रृंखला और भी मजेदार हो जाती है, जब मकान मालिक स्वयं “आंटी” को पसंद करने लगता है और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है। नाटक का चरम दृश्य तब सामने आता है जब खींचतान के दौरान “आंटी” की साड़ी खुल जाती है और उनकी असलियत उजागर हो जाती है। इस दृश्य ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। नाटक में श्याम ने “आंटी” के किरदार में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नाटक में अमर साह (श्याम), कौशल (विजय), सौरभ राय (मकान मालिक) नै भी अपनी भूमिकाओं में दर्शकों की तालियां हासिल कीं। नाटक में प्रकाश संचालन प्रियांशु ने किया और संगीत प्रशांत ने दिया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, उषा गुप्ता, डा. रजनी अग्रवाल, सुभाष मेहरा, डा. प्रभाकर गुप्ता, डा. शैलेश सक्सेना, डा. आशीष कुमार, डा. रीता शर्मा और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए फ्रूटी छाछ ठंडे पानी एवं जाता का किया वितरण

Mon May 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मथुरा ,भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए मथुरा महानगर के गोवर्धन चौराहा भूतेश्वर चौराहे पर फ्रूटी छाछ ठंडे पानी का वितरण किया गोवर्धन चौराहा भूतेश्वर चौराहा पर भीषण गर्मी में धूप में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड […]

You May Like

advertisement